ललितपुर। आज शिक्षक /शिक्षामित्र उत्थान समिति उत्तर प्रदेश के जनपद ललितपुर के बैनर तले कंपनी बाग में बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन की जिलाअध्यक्ष श्रीमती रेखा लिटोरिया ने की इस बैठक में जिला इकाई के समस्त पदाधिकारी उपस्थित हुए एवं अपने-अपने शिक्षामित्रों के हित में विचार रखें। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 अप्रैल 2025 को स्थान कंपनी बाग समय सुबह 10:00 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जायेगी। जिस बैठक में संगठन की ओर से शिक्षामित्रों के आगामी 20 मई से होने वाले पारस्परिक/समायोजन स्थानांतरण हितों पर निर्णय लिया जाएगा । और संगठन की आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में प्रमुख रूप से
जिला संरक्षक रक्षपाल सिंह सहित राजीव त्रिपाठी ,नीलम तिवारी, प्रीति ठाकुर, महेंद्र पटेल, बालक दास, देशराज निरंजन, उर्मिला साहू, सायरा बानो, देवेंद्र पुरोहित, रचना चौहान, रामपाल अहिरवार, दीपक तिवारी, आराधना द्विवेदी , रामदेवी निरंजन ,गणेशाराम अहिरवार, विक्रम राजा, सरोज कुर्मी ,क्रांति देवी पूजादेवी, भरत राम कुशवाहा, अर्चना तिवारी ,आदि लोग उपस्थित रहे।





