HomeMarquee56 विद्यालयों के यू-डायस कोड बंद होने की लटक रही है तलवार

56 विद्यालयों के यू-डायस कोड बंद होने की लटक रही है तलवार

सिद्धार्थनगर। जनपद के माध्यमिक शिक्षा विभाग अंतर्गत 56 विद्यालयों के यू-डायस कोड बंद होने पर तलवार लटक गई है। यू-डायस प्लस पोर्टल पर छात्र संख्या फीड न होने से खराब स्थिति प्रदर्शित हो रही है। जिससे लगता है कि या तो विद्यालय ही बंद हो गए हैं या फिर प्रधानाचार्य छात्रों का डाटा पोर्टल पर फीड करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालय का यू डायस कोड बंद करने की चेतावनी दी गई है। सबसे खराब स्थिति वाले विद्यालयों को 24 घंटे का मोहलत दिया गया है, साथ ही शत-प्रतिशत बच्चों का डाटा फीड न किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी।

जिविनि कार्यालय में बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने यू-डायस पोर्टल पर नामांकित बच्चों का डाटा फीड करने के बिंदु लेकर पटल सहायकों के साथ समीक्षा की।  इस दौरान पाया कि तीन राजकीय विद्यालय समेत 35 निजी विद्यालय, सहायता प्राप्त 18 विद्यालयों की ओर से बच्चों का शत-प्रतिशत डाटा फीड करने में घोर लापरवाही बरती जा रही है।

यू-डायस पोर्टल पर छात्रों का डाटा यू डायस पर फीड नहीं किया जा रहा। सबसे अधिक शिथिलता राधा कृष्ण इंटर कॉलेज बांसी, दीनबंधु इंटर कॉलेज नदांव, बाबा हरिदास इंटर कॉलेज उस्का बाजार, स्व. रमादेवी कौशल विद्यालय मोहाना, संकटा प्रसाद पांडेय कॉलेल, जेपी मिश्रा कॉलेज, सर्वजीत कौशल पेड़ारी, उमाशंकर पांडेय इंटर कॉलेज शामिल हैं। डीआईओएस प्रकाश सिंह ने संबंधित को दूरभाष पर 24 घंटे की मोहलत देते हुए शत-प्रतिशत फीड न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिविनि ने बताया कि इन विद्यालयों से जुड़े प्रधानाचार्यों को छात्रों का डाटा फीड करने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया है। यदि डाटा फीड नहीं किया तो संबंधित विद्यालयों का यू-डायस कोड बंद करने की शासन को प्रबल संस्तुति कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular