Tuesday, May 26, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurएडीएम नमामि गंगे की निगरानी में अति संवेदनशील वार्डों के चिन्हित सभी...

एडीएम नमामि गंगे की निगरानी में अति संवेदनशील वार्डों के चिन्हित सभी हैंडपंपों की हुई मरम्मत

शहर के कुल 181 में से 170 हैंडपंपों से मिलने लगा पानी, शेष का मरम्मत कार्य जारी

मजिस्ट्रेटों व नगर पालिका की संयुक्त टीमों द्वारा किया जा रहा सर्वे

ललितपुर। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में शहर के अति संवेदनशील वार्डों के चिन्हित 91 हैण्डपम्पों की मरम्मत पूर्ण हो चुकी है। सभी हैण्डपम्पों से लोगों को पानी मिलने लगा है। इसके अलावा शहर के सभी वार्डों से चिन्हित 181 हैंडपंपों में से 15 अप्रैल तक 170 हैंडपंपो की मरम्मत का कार्य संपन्न कर लिया गया है। ग्रीष्मकल में जलापूर्ति की समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव को नोडल अधिकारी नामित किया है, जो प्रतिदिन चिन्हित हैण्डपम्पों की मरम्मत का कार्य अपनी निगरानी में करा रहे हैं। जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश है, जनपद में मरम्मत हेतु चिन्हित हैंडपंपों को उसी दिन ठीक कराया जाए।

इस सम्बंध में एडीएम नमामि गंगे ने जानकारी देते हुए बताया है कि नगर पालिका द्वारा सर्वे उपरांत सूची तैयार कर 272 हैंडपंप जिसमें 91 हैंडपंप रीबोर तथा 181 अवशेष हैंडपंप मरम्मत हेतु दिए गए थे। उक्त 181 हैंडपंपों में से 15 अप्रैल तक 170 हैंडपंपो की मरम्मत का कार्य संपन्न कर लिया गया है, अवशेष 11 हैंडपंपों की  मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि अति संवेदनशील वार्डों में 91 हैंडपंप खराब थे जिसमें 91 की मरम्मत का कार्य  संपन्न किया जा चुका है। साथ ही नगर पालिका द्वारा स्वास्थ्य सेवकों की भी वार्ड मजिस्ट्रेट के साथ तैनाती की गई है, समस्त वार्ड मजिस्ट्रेट द्वारा क्षेत्र में जाकर जल की समस्याओं को देखा जा रहा है तथा संबंधित विभागों से निराकरण करवाए जाने हेतु रिपोर्ट भेजी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular