Sunday, April 26, 2026
spot_img
HomeSliderRohit Sharma को MI की जीत का गेम चेंजर बताने से नाखुश...

Rohit Sharma को MI की जीत का गेम चेंजर बताने से नाखुश दो भारतीय दिग्गज, बोले- Hardik इसके हकदार..

Rohit Sharma Hardik Pandya MI मुंबई इंडियंस ने लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखा। रविवार को खेले गए मैच में मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से मात दी। ये मौजूदा सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की पहली हार रही। इस हार के बाद रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की जीत का क्रेडिट दिया जा रहा हैं।

Rohit Sharma Hardik Pandya: रोहित शर्मा को मुंबई की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली 12 रन की जीत के लिए क्रेडिट दिया जा रहा हैं। रोहित बल्ले से कुछ खास तो नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने डगआउट में बैठकर कर्ण शर्मा को जो मैसेज दिया, उसके बाद हिटमैन की हर तरफ चर्चा हो रही है। दिल्ली की पारी के 14वें ओवर में रोहित ने कर्ण को इशारों-इशारों में गेंद को बदलने का निर्देश दिया और कर्ण ने उनकी बात मानी।

इसके बाद नई गेंद से कर्ण ने तीसरी ही गेंद पर नमन धीर को चलता किया और एक ओवर बाद केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। इस तरह रोहित का मास्टरस्ट्रोक मुंबई के काम आया। जहां हर कोई रोहित की तारीफ कर रहा है, तो वहीं, दो भारतीय दिग्गज इससे नाखुश हैं। उनका कहना है कि हार्दिक की जगह रोहित को इस मास्टरमाइंट के लिए लाइमलाइट में लाया जा रहा हैं।

दो भारतीय दिग्गज का फूटा गुस्सा, बताया रोहित नहीं Hardik Pandya हैं क्रेडिट के हकदार

दरअसल, इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए कर्ण शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ तीन विकेट लिए और मुंबई को ये मैच जिताया। 14वें ओवर में डगआउट में बैठे रोहित ने कर्ण को गेंद बदलने का निर्देश दिया था, जो कि कर्ण के बिल्कुल काम आया।

उन्होंने इसके बाद दो विकेट लिए और दिल्ली की टीम को करारा झटका दिया। रोहित को मुंबई की जीत के बाद क्रेडिट दिया जा रहा है, लेकिन कमेंटेटर संजय बांगर और संजय मांजरेकर इससे नाखुश हैं।

संजय बांगर (Sanjay Bangar) ने कहा कि मुंबई की जीत का श्रेय रोहित शर्मा (Rohit Sharma MI) को दिया जा रहा है, लेकिन इसके हकदार कर्ण शर्मा (Karn Sharma) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) हैं। कर्ण ही हैं, जिन्होंने गेंद से कमाल किया और हार्दिक ने उन्हें गाइड किया।

Sanjay Manjrekar ने क्यों कहा कि हार्दिक को मिलना चाहिए MI की जीत का श्रेय?

वहीं, संजय मांजरेकर ने कहा,

“बहुत लोग होते हैं जो आपको सुझाव देते हैं, लेकिन ये इंसान पर निर्भर करता है कि क्या फैसला लिया जाएगा। हार्दिक ने रोहित से मिली सलाह को सुना। अगर आप रोहित को यहां क्रेडिट दे रहे हैं और हार्दिक को नहीं तो ये गलत चीज होगी। अगर ये सुझाव गलत रहता तो आप पूरा जिम्मेदार हार्दिक को बताते। ये आसान नहीं होता कि बाहर से सुझाव मिले और उसे पूरा किया जाए। पूरा क्रेडिट इसका हार्दिक को दिया जाना चाहिए। ये देखा जाना चाहिए कि ये जीत उनके लिए कितनी अहम रही। ये मुश्किल जर्नी रही है हार्दिक के लिए। ये गलत होगा कि सोशल मीडिया या लोग कहे कि रोहित के सुझावों की वजह से मुंबई ने मैच जीता। हार्दिक टीम के कप्तान हैं और वह ही हैं जो सब फैसला लेते हैं, इससे कोई मतलब नहीं कि सुझाव कौन दे रहा हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular