Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeआम जन की सेवा को समर्पित है डबल इंजन की सरकार -मयंकेश्वर...

आम जन की सेवा को समर्पित है डबल इंजन की सरकार -मयंकेश्वर शरण सिंह

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के 8 वर्ष की गौरवशाली उपलब्धियां को लेकर चलाए जा रहे गांव चलो वार्ड चलो अभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह तिलोई विधानसभा के राजा फतेहपुर मण्डल में बूथ संख्या 39 आजादपुर में बूथ समिति की बैठक कार्यकर्ताओं को सम्मानित एवं लाभार्थी से संपर्क किया। साथ में ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी पूर्व जिला महामंत्री धर्मेश मिश्रा पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह जिला पंचायत सदस्य कौशलेंद्र सिंह बंटी सहित सभी बूथ समिति के सदस्य एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे। बूथ समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की सेवाओं के लिए समर्पित है एवं केंद्र के 11 वर्ष प्रदेश सरकार के 8 वर्ष में जनता जनार्दन के खुशहाली के सभी कार्य किए गए।

भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने इसी क्रम में मुसाफिरखाना मंडल के बूथ नंबर 53 कृपया गांव में लाभार्थी संपर्क सम्मानित एवं शोभायात्रा व बूथ समिति की बैठक किया। उसे समिति की बैठक के दौरान अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कार्यों से आज जनता जनार्दन में उत्साह का माहौल है और इन्हीं सब उपलब्धियां को लेकर कार्यकर्ता जनता जनार्दन के बीच में जा रहे हैं और उपलब्धियां को गिना रहे हैं लाभार्थियों का सम्मान भी कर रहे हैं। संपर्क एवं शोभायात्रा के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा मंडल अध्यक्ष रामगोपाल कौशल पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने  बताया कि इसी प्रकार गांव चलो वार्ड चलो अभियान में प्रमुख रूप से जिला मंत्री नीलम भारती जिला महामंत्री भागीरथी मौर्य जिला मंत्री उमा रमन सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह विश्वकर्मा नगर जिला मंत्री मनोज जायसवाल जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राजीव शुक्ला जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा विषुव मिश्रा सही जिला मीडिया प्रभारी अरुण मिश्रा जिला मंत्री अतुल सिंह जिला मंत्री प्रभात शुक्ला भाजपा नेता घनश्याम चौरसिया जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह जिला उपाध्यक्ष मां सरोज पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता गांव गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां जनता जनार्दन से अवगत कराया एवं लाभार्थियों का सम्मान किया व बूथ समिति की बैठक भी करने का कार्य किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular