सपा के पूर्व विधायक पूर्णमाशी देहाती का हार्ट अटैक से मौत
अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ में ली अंतिम सांस, सपाइयों में शोक
कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व सपा अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष तथा दो बार विधायक रहे डॉक्टर पूर्णमाशी देहाती ने शुक्रवार को 70 वर्ष की आयु में लखनऊ स्थित अपोलो हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। इनके निधन की खबर मिलते ही सपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।
बता दें कि सपा के अनुसूचित जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष और कुशीनगर में विधान सभा नौरंगिया और रामकोला सीट से विधायक रहे पूर्णमासी देहाती का निधन लखनऊ स्थित अपोलो हॉस्पिटल में शुक्रवार को दिल का दौरान पड़ने से हो गया। वह 70 वर्ष के थे। समाजवादी पार्टी में देहाती का कद काफी बड़ा था। वे पार्टी के नीतियों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते थे तथा योजनाओं को आम लोगों में बताते थे। श्री देहाती बहुत ही मिलनसार व साधारण व्यक्ति थे। इनका जीवन संघर्षों में बीता। इनके निधन पर सपा के जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, पूर्व मंत्रों राधेश्याम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी, रणविजय सिंह, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, पूर्व जिला पंचायत मेहदी हसन, अकमल हुसैन, राकेश उर्फ भोला यादव, वरुण शर्मा, कमलेश प्रजापति, परवेज आलम सहित लोगों ने शोक व्यक्त किया। इनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव संपन्न होगा।