Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurदिल्ली की सीएम ने की सपा सुप्रीमो पर आपत्तिजनक टिप्पणी

दिल्ली की सीएम ने की सपा सुप्रीमो पर आपत्तिजनक टिप्पणी

सपा महिला सभा ने जताया आक्रोश, महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ललितपुर। एक हिन्दी न्यूज चैनल पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री/सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गयी टिप्पणी को अभद्र और अपमानजनक बताते हुये समाजवादी पार्टी के महिला सभा ने जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने भारत की महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है।

महामहिम राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन में महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही एक क्लिप के अनुसार एक हिन्दी चैनल में साक्षात्कार के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन/सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जो टिप्पणी की है, वह अपमानजनक और अभद्र है। उन्होंने इसे बहुत ही निन्दनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि एक संवैधानिक पद के साथ-साथ महिला होते हुये भी दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की छोटी और घृणित सोच उनके संस्कारों को दर्शाती है।

बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देश की सबसे बड़ी तीसरी पार्टी के अध्यक्ष और लोकसभा सदस्य हैं। उनका अपमान देश के करोड़ों पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों का अपमान है। उन्होंने दिल्ली सीएम की इस टिप्पणी का विरोध जताते हुये उनके इस कथन के लिए उनसे मांफी मांगने की मांग उठायी। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से रेखा गुप्ता की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की गयी। ज्ञापन देते समय महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा, अशोक कुमार, शत्रुघन यादव, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया, छात्रसभा जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा, चन्द्रपाल यादव एड., महेन्द्र कुमार साहू, धीरज सिंह तोमर, विट्टू, नाशा जैन, लीला जोशी, विजय प्रजापति, शाकिर खान के अलावा अनेकों सपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular