जनपद में नवागत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी का हुआ आगमन, किया स्वागत

0
43
सिद्धार्थनगर। डॉ जीवन लाल का अपर निदेशक के पद पर प्रोन्नति के उपरांत मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था, प्रभारी के रूप में डॉक्टर ऋषिकेश दर्शन (उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी) कार्य देख रहे थे। सोमवार को विकास भवन कार्यालय मे अपर निदेशक डॉ जीवन लाल की उपस्थिति मे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर डॉक्टर गणेश प्रसाद ने कार्यभार ग्रहण किया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गणेश प्रसाद मूलतः चित्रकूट जनपद के निवासी हैं तथा इसके पहले जनपद झांसी में उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। जिले में उनके पदभार ग्रहण करने के उपरांत पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, पशुधन प्रसार अधिकारी संघ और वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्षो ने उनका स्वागत अभिनंदन करते हुए, पुष्प ग़ुच्छ अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किये।
पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गणेश प्रसाद को इस बात से अस्वस्त किया कि सभी संवर्ग के अधिकारी, कर्मचारी हमेशा की तरह आपस में समन्वय बनाकर सरकार के मंशा के अनुरूप तथा उच्च अधिकारियों के आदेश के क्रम में विभाग के कार्यों को संपादित करने का कार्य करेंगे। स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ जे एल चौधरी, मंत्री डॉ महेंद्र तिवारी, डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ राज बहादुर यादव, डॉ अनिमेष मिश्रा, डॉ विजय प्रकाश, डॉ प्रदीप कुमार, पशुधन प्रसाऱ अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति, रमेश चंद्र, वेटरनरी फार्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह व रवि कुमार उपस्थित रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here