HomeUttar PradeshLalitpurनामदेव समाज मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव की रही धूम

नामदेव समाज मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव की रही धूम

ललितपुर। श्रीसत्यनारायण नामदेव मंदिर पर श्रीराम नवमीं के उपलक्ष्य में श्रीराम जन्मोत्सव समारोह बड़े ही उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सर्वप्रथम भगवान श्रीराम जन्म विधि-विधान से सम्पन्न होकर भगवान की आरती संपन्न हुयी। साथ ही भजन-कीर्तन मण्डली द्वारा भजनों का गायन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं नामदेव समाज के लोगों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान नामदेव समाज के अध्यक्ष दीपक पटवारी, दीपक नामदेव गब्बू, अशोक नामदेव, मनोहरलाल नामदेव, राजेश नामदेव, बृजेश नामदेव, विनोद नामदेव, बी.डी.नामदेव, शिवकान्त, दीपक नामदेव, गोबद्र्धन नामदेव, रामनिवास, अवधेश, रामकुमार, अरविन्द नामदेव, बालकृष्ण मसौरा, बालकिशन नामदेव, पुरुषोत्तम नामदेव, मुकेश नामदेव, पीयूष नामदेव, रामकुमार नामदेव के अलावा सजातीय बंधु श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुये। जानकी नामदेव एण्ड पार्टी द्वारा भव्य भजनों की प्रस्तुति दी। अंत में उपस्थित भक्तों व सजातीय बंधुओं का आभार अध्यक्ष दीपक नामदेव पटवारी ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular