HomeMarqueeजिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, 60 में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर...

जिलाधिकारी ने की जनसुनवाई, 60 में से अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण।

जिलाधिकारी  घनश्याम मीना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन कर आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान लगभग 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित समाधान कर दिया।

शेष शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी (एसडीएम), खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम (जूम एप) के जरिये बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ और अन्य विभागीय अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित करें तथा प्राप्त समस्याओं का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी मीना ने यह भी कहा कि जनसुनवाई, आईजीआरएस पोर्टल तथा अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों की गंभीरता से समीक्षा कर, संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निस्तारण करें और समयबद्ध आख्या प्रस्तुत करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular