Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeशक्ति वाटिका कार्यक्रम के तहत धार्मिक स्थलों पर किया पौधरोपण

शक्ति वाटिका कार्यक्रम के तहत धार्मिक स्थलों पर किया पौधरोपण

श्यामदेउरवा(महराजगंज) वन विभाग की ओर से चलाए जा रहे शक्ति वाटिका अभियान के तहत धार्मिक स्थलों पर शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। परतावल ब्लॉक के ग्राम सभा अन्ध्या मे बाकी रेंज, गोरखपुर प्रभाग द्वारा बृक्षारोपण का शुभारंभ भाजपा नेता निर्भय सिंह द्वारा क्षेत्रीय लोगों को पेड़-पौधों की महत्ता के बारे जागरूक कर अधिक से अधिक पौधे लगाने को प्रेरित किया। इस दौरान कुल दस पौधा लगाया गया। यह कार्यक्रम 07 अप्रैल को समाप्त होगा।

क्षेत्रीय वनाधिकारी/रेंजर जगदंबा पाठक ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाली को बढ़ावा देना है। इस अभियान के तहत क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर उनके परिसर में फलदार तथा छायादार पौधे रोपित करना है। गाँव के वट-वृक्ष वाले मंदिर तथा रेंज कार्यालय परिसर में स्थित मंदिर से पौधरोपण कर शक्ति वाटिका कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के दौरान रेंजर जगदम्बा पाठक, फारेस्टर मनीष तिवारी, वन दारोगा अजीत पति त्रिपाठी, कौशल श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular