Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअग्निकांड से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी

अग्निकांड से बचाव को लेकर एडवाइजरी जारी

ललितपुर। पराली जलाने से बचें किसान, तेजी से बढ़ रही गर्मी के दृष्टिगत संभावित अग्निकाण्डों से बचाव को लेकर जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण अक्षय त्रिपाठी ने जनमानस से बचाव हेतु अपील करते हुए सचेत किया कि गर्मी बढऩे के साथ ही अग्निकाण्ड की घटनाएं भी प्रारम्भ हो गई हैं। गर्मी के दिनों में जब तेज पछुआ हवा चलती है तो गांवों में अग्निकांड की घटनाएं बड़े पैमाने पर घटित होती हैं जिसके फलस्वरूप हमारे घर, खेत, खलिहान एवं जान-माल को भारी क्षति पहुंचती है।

बहुत छोटी-छोटी सावधानियां अपना कर हम अग्निकांड की घटनाओं को रोक सकते हैं। इस राम्बन्ध में बताया कि रसोई घर यदि फूस का हो तो उसकी दीवाल पर मिट्टी का लेप अवश्य लगा दें। रसोई घर की छत ऊंची रखी जाए। आग बुझाने के लिए घर में बोरे में भरकर बालू अथवा मिट्टी तथा दो बाल्टी पानी अवश्य रखें। हवन आदि का काम सुबह नौ बजे से पहले सम्पन्न कर लें। शार्ट सर्किट की आग से बचने के लिए बिजली बायरिंग की समय पर मरम्मत करा लें। मवेशियों को आग से बचाने के लिए मवेशी घर के पास पर्याप्त मात्रा में पानी का इंतजाम रखें एवं उनकी निगरानी अवश्य करते रहें। गर्मियों में दिन का खाना 09 बजे सुबह से पूर्व बना लें तथा रात का खाना शाम 06 बजे के बाद बनाएं।

बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी भी आग लगने का कारण बन जाती है। इसलिए जहां कहीं भी बीले तार दिखें उसकी सूचना बिना देर किए बिजली विभाग को दें। आग लगने पर सर्व प्रथम समुदाय के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास करें। आवश्यकता होने पर आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड नं. 101/100 एवं प्रशासन को तुरंत सूचित करें। अगर कपड़ों में आग लगे तो जमीन पर लेटकर या लुढ़क कर उसे बुझाने का प्रयास करें। खुद के साथ अपने पड़ौसियों को भी सतर्क करें। एडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने जनसामान्य से कटनी के बाद खेत में छोड़े इंदलों में आग नहीं लगाएं। जलती हुई माचिस की तीली अथवा अधजली बीड़ी एवं सिगरेट पीकर इधर-उधर न फेकें। खाना सनाते समय ढीले-ढाले और पॉलिस्टर के कपड़े न पहनें। हमेशा सूती कपड़े पहनें।

माचिस सा लाईटर को बच्चों से दूर रखें। सार्वजनिक स्थानों, ट्रेनों एवं बसों आदि में ज्वलनशील पदार्थ लेकर न चलें। अपने-अपने खेतों में सर्गे ट्रान्सफार्मर के आसपास लगभग 10 वाई 10 फिट तक सफाई व्यवस्था कर दे, ताकि किसी प्रकार से इलेक्ट्रिसिटी फॉल्ट होने से शियारी के सारी से निकलने वाली चिंगारी से आपकी खड़ी फसल को कोई नुकसान न हो। अनिकांड की घटनाओं की जानकारी प रोकथाम । यचाव हेतु फायर बिग्रेड नं. 101/100, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डा.मतबूल हुसैन संपर्क नं. 9999993038, विद्युत विभाग ललितपुर कन्ट्रोल रूम नम्बर, जिला इमरजेनसी ऑपरेशन सेंटर संपर्क नं.1077, 9454416374, 05176-272335, 272613, 277409 पर संपर्क करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular