Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeहम सब इन दोनों अभियानों में आपसी समन्वय बनाकर इसको सफल बनाएं:...

हम सब इन दोनों अभियानों में आपसी समन्वय बनाकर इसको सफल बनाएं: सदर विधायक

बिना अनुमति के चल रहे स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराये, और उचित  कार्यवाही भी करें: जिलाधिकारी

फ़िरोज़ाबाद।स्कूल चलो अभियान ओर संचारी रोग अभियान की शुरूआत मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा और जिलाधिकारी रमेश रंजन ने हरी झंडी दिखाकर की, स्कूल चलो अभियान “कोई न छुटे अबकी बार शिक्षा है, सबका अधिकार” के सूत्रधार के साथ आरम्भ हुआ, तो वहीं “स्वस्थ्य व्यवहार को आजमाना है, संचारी रोग को हराना है” के स्लोगन के साथ संचारी रोग अभियान की शुरूआत की गई, किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिये शिक्षा और स्वास्थ्य दो अहम चीजें है, इसलिए शासन ओर प्रशासन ने इन दोनों को विशेष अभियान के तहत संचालन कर जन-जन तक पहुचाने का बीड़ा उठाया है, इस अवसर पर बोलते हुए सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि हमें हर बच्चे को स्कूल से जोड़ना है, मुझे इस बात की बेहद खुशी है, कि प्रशासन ने स्कूलों में बच्चों के लिए फर्नीचर, बिजली के साथ साथ बच्चों के पड़ने के लिए लाइब्रेरी और खेलने के लिए खेल के मैदान भी उपलब्ध कराए है, जिससे बच्चों की प्रतिभा को एक मंच उपलब्ध हो सके, साथ ही साथ बच्चो की पढ़ाई के लिए स्कूलों में डिजिटल संशाधनों की उपलब्धता भी कराई जा रही है, शिक्षा के साथ साथ हम स्वास्थ्य पर भी ध्यान दे रहे है, संचारी रोग अभियान आज से शुरू हो रहा है, लगातार हम संचारी रोगों की रोकथाम के लिए निवारक उपाय अपना रहें है, जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक सकारात्मक माहौल बना हुआ है

और हम सभी का दायित्व है कि हम सब इन दोनों अभियानों में आपसी समन्वय बनाकर इसको सफल बनाएं इस मौके पर बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समय के साथ-साथ परिस्थितियां बदल रहीं है, बेसिक शिक्षा की आधारभूत संरचना में भी परिवर्तन हुआ है, अब लोग अपने बच्चों को सरकारी विद्यालय में पढ़ाना चाहते हैं, उन्होंने बेसिक शिक्षा के अधिकारी से अपील भी की बिना अनुमति के चल रहे स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद कराये, और उचित कार्यवाही भी करें यह भी सुनिश्चित किया जाए कि, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वे का कार्य सही हो नियमित कक्षाएं संचालित हो, साथ ही साथ संपूर्ण विद्यार्थी स्कूल में उपस्थित हो, इस नए सीजन में सभी इस कार्य को दृढ़ संकल्पित होकर करें, संचारी रोग अभियान के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मुख्य विभाग इस अभियान हेतु सक्रिय हो जाएं, माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में स्वास्थ्य पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है, एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जा रही है, जिससे रिस्पांस टाइम भी बड़ा है, आने वाले तीन-चार महीने संचारी रोग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular