Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeItawaयू पी एस और एन पी एस के विरोध में एक अप्रैल...

यू पी एस और एन पी एस के विरोध में एक अप्रैल को अटेवा ने मनाया काला दिवस

इटावा। अटेवा पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश एवं NMOPS के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रान्तीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु के आव्हान पर जनपद में शिक्षकों एवं कर्मचारियों के द्वारा अपने कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध दर्ज कराया गया तथा प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री को जिला अधिकारी  के माध्यम से ज्ञापन देकर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई।

मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर नई पेंशन व्यवस्था लागू की गई थी।अब दिनांक 01 अप्रैल से एक और व्यवस्था UPS  लागू करने जा रही है UPS के रूप में यह शिक्षकों,कर्मचारियों व अधिकारियों के साथ बहुत बड़ा आघात है।यह काला कानून है,अटेवा प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को NPS के विरुद्ध  काला दिवस मनाता रहा है।

इसी क्रम में इस वर्ष भी 1 अप्रैल को सभी शिक्षक,कर्मचारी व अधिकारी अपने-अपने कार्य स्थलों पर या जहां भी रहे बॉह में काली पट्टी बांध कर काले कानून का विरोध दर्ज कराया और सरकार से मांग करते है की हमें हूबहू पुरानी पेंशन चाहिए।विद्यालय समय के पश्चात जिला मुख्यालय पर जिला अधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर सरकार से NPS और UPS रूपी काले कानून को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग रखी।

जनपद के सभी ब्लॉकों के पेंशन विहीन साथियों के द्वारा व्यक्तिगत और सामुहिक रूप में काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया और दृढसंकल्पित होकर ज्ञापन दिया।कि जब तक कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती तब तक ये संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अजय यादव जिला पर्यवेक्षक राजेश जादौन tsct के हरगोविंद नायक एकजुट के अध्यक्ष रणविजय यादव माध्यमिक प्रभारी मनोज यादव सिचाई विभाग के अध्यक्ष शिवराम सिंह महामंत्री सुदीप कमल बेसिक प्रभारी मधुर श्रीवास्तव कुसुम शर्मा आलोक चौहान यतेन्द्र पाल विनोद राजपूत अरुण यादव अभिजीत चौधरी,अरबिंद यादव अतुल यादव इदरीश जयवीर पाल प्रभाकर भदौरिया नरेश भदौरिया कपिल कुमार मोहम्मद इमरान सहित सैकड़ों शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular