Saturday, March 28, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurकानून व्यवस्था में शिथिलता नहीं बरतें अधिकारी : एसपी

कानून व्यवस्था में शिथिलता नहीं बरतें अधिकारी : एसपी

कोतवाली का निरीक्षण कर दिये निर्देश

ललितपुर। ईद के साथ-साथ नवरात्रि व उर्स मेला को लेकर रविवार की देर रात पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने रॉल-कॉल कर शान्ति व कानून व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने कोतवाली सदर का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देशित करते हुये सम्पूर्ण परिसर व कार्यालय को स्वच्छ रखने के लिए निर्देशित किया गया। सभी अधिकारियों व चौकी इंचार्जों को निर्देश जारी किये गये कि वह कानून व्यवस्था में शिथिलता न बरतें।
एसपी ने थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क के रजिस्टरों को चेक कर व्यवस्थित रख-रखाव हेतु निर्देश दिये। मुकदमों से संबंधित मालों का विधिक निस्तारण एवं सही रख-रखाव, शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया। थाने में लम्बित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने व थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने और थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारीगण/चौकी इंचार्जों को आगामी त्यौहारों ईद के साथ ही नवरात्रि व उर्स मेला के दृष्टिगत सभी मस्जिदों, ईदगाह व चिन्हित स्थानों पर ड्यूटियां लगाने के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को निर्देंशित किया गया कि प्रतिदिन थाने पर आने वाले फरियादियों की शत-प्रतिशत जन सुनवाई कर उनकी समस्याओं का विधिक निस्तारण किया जाये एवं थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाये, महिला सम्बन्धी अपराधों पर रोकथाम और जमीनी संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के सहयोग से गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देंशित किया। आगामी त्यौहार ईद, नवरात्रि, रामनवमी आदि के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक को सुरक्षा-व्यवस्था के संबंध में निर्देशित किया गया। एसपी ने निर्देशित किया गया कि यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन कराना सुनिश्चित करें एवं चेकिंग के दौरान बिना हेल्मेट, शराब पीकर, फर्राटे भरने वाले आदि वाहन चालको की चैकिंग कर आवश्यक कार्यवाही करें।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular