Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष विजय सिंह से संगठन के मजबूती की आश

कांग्रेस के नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष विजय सिंह से संगठन के मजबूती की आश

महराजगंज। पीसीसी सदस्य वरिष्ठ एडवोकेट विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाए से महराजगंज जिले के कांग्रेस जनों में भारी उत्साह है। इसी के साथ कांग्रेस जनों का मानना है कि  जिला कांग्रेस को एक उर्जावान जिलाध्यक्ष मिला है। निसंदेह कांग्रेस नई सोच के साथ आगे बढ़ेगी। विजय सिंह की बड़ी खास बात यह है कि उन्हें लोगों को साथ लेकर चलना आता है।
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से वकालत की पढ़ाई किए विजय सिंह छात्र राजनीति से ही राजनीति में सक्रीय है। जिले की राजनीति में उन्होंने स्व.हर्षवर्धन के सानिध्य में रहकर अपनी सक्रीयता तेज की। दो बार वे अलग अलग दलों से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। वाक्पटुता के धनी विजय सिंह की राजनीतिक शैली आक्रमक रही है। जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन को घुटनों के बल ला देने में माहिर विजय सिंह कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रिय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और फरेंदा के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी के प्रिय हैं। माना जा रहा है जिलाध्यक्ष पद पर विजय सिंह की नियुक्ति के पीछे विधायक वीरेंद्र चौधरी और सुप्रिया श्रीनेत की आपसी सहमति रही है।
विजय सिंह के जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन पर विधायक वीरेंद्र चौधरी,सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश लाल,डाक्टर राम नारायन चौरसिया,पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिभुवन मिश्र,झिनकू चौधरी,बबलू सिंह,आलोक प्रसाद,संतोष श्रीवास्तव,पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह,अवनीश पाल,गोपाल शाही आदि कांग्रेस जनों ने बधाई देते हुए उनके सफलतम कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular