Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurविषम परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक : विधायक

विषम परिस्थितियों में रक्त की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक : विधायक

देवलोकवासी परमानंद सोनी (नाराहट वालों) की प्रथम पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर सम्पन्न
 
ललितपुर। रक्तदान महादान है, जन्म देने वाले की भी महती भूमिका है, लेकिन विषम परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता नितान्त जरूरी है। यह बात विधायक रामरतन कुशवाहा ने श्रीरामराजा व्यायाम मंदिर एवं दुर्गा वाहिनी रेजीमेंट के तत्वाधान में संस्था के संस्थापक सदस्य गुरू संतोष सोनी के पूज्य पिताजी देवलोकवासी परमानंद सोनी (नाराहट वालों) की प्रथम पुण्य तिथि में आयोजित रक्तदान शिविर (जिला महिला चिकित्सालय, ब्लड बैंक) में कही। शिविर में 35 यूनिट रक्तदान करने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोनी परिवार के सदस्य जगदीश प्रसाद सोनी, गुरु संतोष सोनी, मनोज सोनी एवं सभी परिवारिक सदस्यों की उपस्थिति में आगंतुक अतिथियों का शॉल, पुष्प माला एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानित किया गया।
आयोजन की अध्यक्षता विधायक रामरतन कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि जगतगुरू कृष्णगिरीजी महाराज सर्वेश्वर धाम और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा, मुक्ति संस्था अध्यक्ष अज्जू बाबा, वरिष्ठ समाजसेवी वी.के.सरदार, डा.दीपक चौबे, नरेन्द्र कडंकी, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बवेले सप्पू, पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा एवं जिला पंचायत सदस्य अमर विश्वकर्मा घुटारी, गिरीश पाठक पार्षद, सराफा एसोशियशन अध्यक्ष मनोज सोनी मज्जू, पूर्व नगराध्यक्ष भाजपा मनीष अग्रवाल, नीतेश संज्ञा, गजेन्द्रप्रताप सिंह राजपूत, अवधबिहारी उपाध्याय, बल्लू रस्सी वाले, संतोष शर्मा, धर्मेन्द्र रावत, अनुज कान्त, आशीष लिटोरिया, जगदीश नामदेव, नीरज गंगेले, मथुरा प्रसाद सोनी, राजू सोनी, चंद्रशेखर सोनी, बवली सुडेले, रामेश्वर मालवीय, राजू सेठ, फिजियोथेरेपिस्ट डा.सौरभ देवलिया, ब्रजेन्द्र सिंह गौर, भरत रिछारिया, श्रीरामराजा व्यायाम मंदिर संचालन समिति अध्यक्ष संजय सेन पहलवान एवं संस्था सदस्य हनुमत कुशवाहा, विजय प्रजापति, दीपक नामदेव, दीपक साहू, बद्री सेन, अखलेश नामदेव, विक्की चौरसिया, मनीष कुशवाहा, देवेन्द्र साहू, दिनेश कुशवाहा, आकाश कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, पंकज वर्मा मौजूद रहे। संचालन रामगोपाल नामदेव ने व आभार खुशीलाल कुशवाहा द्वारा व्यक्त किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular