Monday, May 12, 2025
spot_img
HomeNationalनाबार्ड ने किया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

नाबार्ड ने किया अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

ललितपुर। विकास खण्ड बार में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकास प्रबंधक सलिल कुमार अर्कवंशी द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की सदस्य अर्चना पटेल रही। डा.प्रेक्षा जैन सीएचसी बार, भारत सरकार द्वारा सम्मानित युवा ग्राम प्रधान तुर्का सुश्री पूजा रैकवार, रेनू सिंह सीएचसी बार, रश्मि सीएलएफ बार, मीना सीएलएफ बार, ज्वाला प्रसाद, शुभमसिंह परिहार उपस्थित रहे। जिला विकास प्रबन्धक नाबार्ड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम मनाये जाने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हुये बताया कि वर्तमान में महिलाये हर क्षेत्र में पुरुषो से कन्धा मिलकर बराबरी का कार्य कर रही है, शिक्षा,स्वस्थ ,सरकारी नौकरी समाजसेवा, कृषि के क्षेत्र में अपनी उपस्तिथि महसूस करबायी है। मुख्य अतिथि आयोग सदस्य अर्चना पटेल ने कहा कि शिक्षा के बिना महिलायें आगे नहीं बढ़ सकती। महिला ग्राम प्रधान तुर्का पूजा रैकवार द्वारा समस्त देश वासियों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाओ देते हुये महिलाओं से कुछ न कुछ रोजगार करते हुये आगे बढ़ते रहने एवं परिबार में बच्चों की शिक्षा के महत्व पर महिलाओ को जागरूक किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा लखपति दीदियो को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत चिन्हित लखपति दीदियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन महेश रिछारिया ब्लाक मिशन मेनेजर बार ग्रामीण आजीविका मिशन एबं इंजी.अशोक कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। क्रियान्वयन संस्था इशारा श्रीगायत्री विकास समिति द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular