Sunday, May 18, 2025
spot_img
HomeEducationपूर्व माध्यमिक विद्यालय धुसवा में धूम धाम से मनाया वार्षिकोत्सव

पूर्व माध्यमिक विद्यालय धुसवा में धूम धाम से मनाया वार्षिकोत्सव

सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धुसवा राजा में शनिवार को पूरे धूम धाम से वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव में विद्यालय के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना त्रिपाठी ने बताया की वार्षिकोत्सव से बच्चों का सांस्कृतिक विकास होता है। किताबी ज्ञान के साथ बच्चों के भीतर कौशल प्रतिभाओं का विकास होता है।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना त्रिपाठी ने बताया कि वार्षिकोत्सव का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन किया गया है इसलिए इस मायके पर सभी महिला अतिथियों को ही आमंत्रित किया गया जिससे बच्चों में महिला सशक्तिकरण के संदेश को भी प्रसारित किया जा सके। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएचसी जोगिया की डॉक्टर अंजलि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता रुचि, भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा की प्रबंधक निशा उपस्थित रही जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शानदार और सफल कार्यक्रम के लिए खंड शिक्षा अधिकारी जोगिया ने पूरे विद्यालय परिवार को बधाई और शुभकामना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular