Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarशहज़ादपुर कस्बे का नाम लोहिया के नाम करने की मांग

शहज़ादपुर कस्बे का नाम लोहिया के नाम करने की मांग

अम्बेडकरनगर विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा सुभाष यदुवंश ने विधानपरिषद के सत्र में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए कहा कि राम मनोहर लोहिया का जन्म अम्बेडकरनगर जिले के शाहजादपुर कस्बे में हुआ था । राम मनोहर लोहिया स्वंतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिंतक के अग्रिम नेताओ में से एक थे। उनके जन्मस्थान शहजादपुर का नाम लोहियानगर या लोहियापुर करने के साथ साथ उनके नाम पर एक स्मारक का निर्माण कराया जाए।

विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश की मांग को तुरंत सभापति विधानपरिषद मानवेन्द्र सिंह ने सरकार को कार्यवाही हेतु भेज दिया। सुभाष यदुवंश ने बताया कि एक दल की आधी राजनीति राम मनोहर लोहिया के नाम पर टिकी है। दिन रात लोहिया के सिद्धांतों के बात करते है परंतु उनको लोहिया की विचारधारा या उनके सिद्धान्तों से कभी कोई मतलब ना रहा।

साथ ही साथ उनके जन्मस्थान पर कभी कोई ध्यान नही दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने सदन के माध्यम से मांग किया कि उनके जन्मस्थान के नाम को राम मनोहर लोहिया के नाम पर रख वही एक भव्य स्मारक का निर्माण सरकार द्वारा कराया जाए जिससे आने वाली पीढियां लोहिया जी नीतियों और सिद्धान्तों को अपने जीवन मे उतार सके। मालूम हो कि शहजादपुर चौक में डॉ राम मनोहर लोहिया की एक प्रतिमा स्थापित है। इसके अलावा टांडा रोड पर हवाई पट्टी के सामने एक लोहिया सभागार है जिसमें डॉ राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसका निर्माण सपा शासनकाल में कराया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular