Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeगैस सिलेंडर फटने से दो मकानों में लगी आग, मची भगदड़

गैस सिलेंडर फटने से दो मकानों में लगी आग, मची भगदड़

आग की लपटों ने पड़ोसी के मकान को लिया चपेट में दो घंटो की मशक्कत के बाद आग पर लिया काबू
महोबा । थाना पनवाड़ी के ग्राम बहादुरपुर कला गांव में सिलंेडर फटने दो मकानों में आग लग गई। सिलंेडर फटने के कारण गांव में भगदड़ मच गई, ग्रामीणों ने दमकल विभाग को सूचना दी। जिस पर दमकल विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।
ग्राम बहादुरपुर कला निवासी मूलचंद्र मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है गुरूवार को घर पर महिला खाना बना रही थी तभी गैस सिलेंडर लीकेज होने के कारण उसमें आग लग गई, जिससे चीख पुकार मंच गई। परिवार के लोग मौके में पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग के उग्र रूप धारण कर लेने से वह मौके से भाग खड़े हुए। सिलेंडर कीआग ने मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
देखते ही देखते आग लपटों ने पड़ोसी मैयादीन के मकान को चपेट में ले लिया। दोनो मकान धूं धूंकर जलने लगे, और आग की लपटें चारों तरफ फैल गई, जिससे ग्रामीण आग की लपटों के सामने नही टिक सके और दमकल विभाग को सूचना दी, दमकल विभाग के जवानों के आने से पहले घर में रखा अनाज और घरेलू समान सहित हजारों रुपये की नगदी जलकर बर्बाद हो गई। दमकल विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular