सपाइयों ने कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर किया जोरदार प्रदर्शन, एडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में फैले भ्रष्टाचार एवं बीते शनिवार रात एक प्रसूता की मौत के प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग कराए जाने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने एडीएम के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इसके साथ ही जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने बताया कि मेडीकल कालेज में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यहां बिना दलालों के उपचार संभव नहीं है। अभी हाल ही में शनिवार की रात एक प्रसूता की मौत होना मेडिकल कॉलेज में फैले भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि प्रसूता की मौत नहीं है, यह कृत्य हत्या की श्रेणी में आता है। इस मामले में हत्या की धाराओं पर जांच में दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो पाए।
इस दौरान भजनलाल कुशवाहा, मोहम्मद अनवर खान, तुलसीराम अहिरवार, अरशद मंसूरी, हरिसिंह यादव जिजयावन, नरेंद्रसिंह राजपूत, गौरव विश्वकर्मा, रविकांत श्रीवास, नीलू रजक, प्रमोद इमलिया, रामनरेश यादव, आकिब मंसूरी, राजेश यादव, दीपक सेन, राजेन्द्र कुमार, बाबूलाल पाल, राममूर्ति तिवारी, रहीश सिंह यादव, मूरत सिंह यादव, अनस अहमद, राजेश कुशवाहा, राजेश झां, शहरोज खान, मोहम्मद इकलाल मंसूरी, ओमप्रकाश कुशवाहा, तिलक कुशवाहा, अभि झां, शाहिद अली, सुरेंद्र सिंह, भरत सिंह, साबिर मंसूरी, रामस्वरूप अहिरवार, पुष्पेंद्र यादव, अंकुश यादव, जयराम सिंह, राजा यादव, कृष्णपाल यादव, सहदेव यादव, रिंकू बंट, राज यादव, रामराजा, रामकुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





