Monday, March 3, 2025
spot_img
HomeMarqueeसंविदा कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन, 3 अप्रैल को महापंचायत...

संविदा कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन, 3 अप्रैल को महापंचायत का ऐलान

सुल्तानपुर।संविदा कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सुल्तानपुर डिपो में संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर निगम प्रबंधन की दोषपूर्ण नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर किया गया।

संविदा कर्मचारियों ने मांग उठाई कि 50% से कम आय प्राप्त होने पर प्रोत्साहन की कटौती बंद होनी चाहिए और संविदा मृतक आश्रितों की भर्ती पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाए। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि 3 अप्रैल 2025 को निगम मुख्यालय पर महापंचायत आयोजित कर सरकार और मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया जाएगा।

सुल्तानपुर डिपो में हुए इस प्रदर्शन का नेतृत्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश रोडवेज  संविदा कर्मचारि  एकता संघ अयोध्या क्षेत्र के राजेश यादव {बाबा} एवं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शुक्ला और अनिल सिंह शाखा अध्यक्ष सुल्तानपुर की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपने हक की आवाज बुलंद की और शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर अपनी मांगों को सामने रखा। *इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शुक्ला जी क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजेश बाबा विमलेश तिवारी जयप्रकाश तिवारी पंकज सिंह रमजान आदित्य दर्शन चालक परिचालक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular