भारतीय सद्भावना मंच की संयोजक ने डॉक्टर इंद्रेश कुमार के संदेश से रूबरू
भारतीय सद्भावना मंच की राष्ट्रीय संयोजक ने सम्भल पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के बीच देश प्रेम और एकता की अलख जगाते हुए संवाद स्थापित किया। भारतीय सद्भावना मंच के सम्मान एवं प्रेस वार्ता में कई अन्य पदाधिकारियों के साथ शामिल हुयी राष्ट्रीय संयोजक साध्वी मां कल्पना अरुंधति ने बोलते हुए कहा कि पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। इसी तरह गो सेवा ओर दूसरे कार्यों में भी मुस्लिम समुदाय के लोग आगे आकर सेवा करें। आपसी भाईचारा बनाए रखें। कोई धर्म इकतेलाफ नहीं सिखाता बल्कि इत्तेफाक सिखाता है और मिलजुलकर रहने का संदेश देता है। साध्वी मां कल्पना अरुंधति ने भारतीय सद्भावना मंच के संयोजक डॉo इंद्रेश कुमार आरएसएस के संदेश से भी लोगों को रूबरू कराया। साथ ही आपसी भाईचारे से रहने और पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब व भगवान राम व आदम हव्वा के पैग़ाम पर भी विस्तार से रोशनी डाली। इस मौके पर ठाकुर ध्यानपाल सिंह सह संयोजक, भैया गुलफाम हुसैन जिला संयोजक संभल ने भी अपने विचार प्रकट किए। अंत में संभल नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी नुसरत इलाही जामई ने सभी का आभार प्रकट किया।
Also read