राजधानी मे हुई निकाय अध्यक्षगणों की बैठक

0
22

अम्बेडकरनगर/लखनऊ उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन उत्तर ने सोमवार 24 फरवरी 2025 को राजधानी लखनऊ के एक निजी होटल में स्थानीय निकाय अध्यक्षगणों के अधिकारों में एक बैठक की गई इस बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार कटौती किया जाना बेहद दुभाग्यपूर्ण है और प्रदेश सरकार को इस दिशा में गम्भीरता से विचार करना चाहिए। उक्त उद्‌गार स्थानीय निकाय अध्यक्ष एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष देशराज सिंह ने राजधानी लखनऊ के एक होटल में आयोजित अध्यक्षगणों की एक बैठक को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नगर निकायों मे स्वकर प्रणाली लागू किये जाने से पूर्व निकाय अध्यक्षों से वार्ता करनी चाहिये थी। उन्होंने कहा कि स्वकर प्रणाली लागू होने से नगर की गरीब जनता पर अनावश्यक बोझ बढ़े‌गा। क्षेत्र की गरीब जनता के हित को देखते हुए अध्यक्ष एसोशिएशन इस स्वकर प्रणाली के विरूद्ध हाईकोर्ट जा रहा है और पूरी उम्मीद है कि न्यायालय से उन्हे न्याय मिलेगा।

बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे नगर पालिका परिषद मऊ के अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि स्थानीय निकाय अध्यक्ष भी सरकार के ही एक अंग है और सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं के सफल संचालन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है ऐसी दशा में अध्यक्ष व नगर निकायों की मजबूती के लिये सरकार को विचार करना चाहिये। उन्होंने यह भी निकायों का संचालन नियमावली के अनुसार ही होना चाहिये। जमाल ने कहा कि निकायों में बढ़ता प्रशासनिक हस्तक्षेप निकाय की स्वायत्ता के विरुद्ध है और इससे अनावश्यक भृष्टाचार बढ़ता है।

बैठक को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता ने कहा कि नगर निकाय अध्यक्षों का शोषण गलत है और प्रदेश की सरकार निकायों में प्रशासनिक हस्तक्षेप बढ़ाकर निर्वाचित प्रतिनिधियों व लोकतंत्र को अपमानित कर रही है। जिससे अध्यक्षगणों में आक्रोश बढ़ रहा है।

बैठक में राम शरण पाठक अध्यक्ष, न०प० रामनगर, आलोक तिवारी अध्यक्ष न०प० हैदरगढ़, उमाशंकर अध्यक्ष न०प० रूपई डीहा, बिलासपुर, मो० कुंवर अली अध्यक्ष नगर पंचायत हर्रा मेरठ, गंगाराम अध्यक्ष न०प० सिधौली, अनवरी अध्यक्ष, न०प० मगहर कौशलेन्द्र प्रताप सिंह अध्यक्ष न०प० हरैय्या बस्ती, नीलम सिंह राना अध्यक्ष न०प० नगर, बस्ती, नगर पालिका परिषद टाण्डा अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़, रोहित साहू अध्यक्ष न०प० काकोरी, राजेश कुमार अध्यक्ष मोहनलालगंज लखनऊ ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here