Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurएनएच-44 पर खड़े अवैध वाहनों पर हुयी प्रवर्तन की कार्यवाही

एनएच-44 पर खड़े अवैध वाहनों पर हुयी प्रवर्तन की कार्यवाही

यातायात पुलिस ने होटल-ढ़ाबों पर सड़क किनारे ट्रक पार्क न करने के दिये निर्देश

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कृष्ण कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा स्टेट हाइवे एवं एन.एच.-44 हाइवे पर अवैध खड़े वाहनों के खिलाफ प्रभावी प्रवर्तन की कार्यवाही की गई और चालकों/परिचालकों को सड़क किनारे वाहनों के पार्किंग से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में  जागरूक किया गया। साथ ही सड़क किनारे स्थित ढाबा, होटल संचालकों को भी किसी भी वाहन को सड़क किनारे न पार्क कराने के लिए जागरूक किया गया। उक्त के अतरिक्त यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों पर क्षमता से अधिक सवारी, माल वाहक वाहनों पर सवारी बैठाना, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के खिलाफ अभियान चलाया गया और वाहन चालकों/परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिसमें दो पहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठी सावरी अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाएं, दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, सीट बेल्ट अवश्य बांधे, मोडिफाइड साइलेंसर न लगवाएं, लेन ड्राइविंग का पालन करें आदि के बारे में जागरूक करते हुए प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत 137 वाहनों  का एम. वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular