अपने कार्यालय का एसपी ने किया औचक निरीक्षण
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने अपने ही कार्यालय की प्रधान लिपिक शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शाखा की साफ-सफाई, रजिस्टर व पत्रावलियों का रख रखाव आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित शाखा प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रधान लिपिक शाखा का निरीक्षण कर लम्बित पत्रावलियां का अवलोकन किया गया तथा उनका गुण-दोष के आधार पर उचित व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। सभी अधिकारियों- कर्मचारियों की चरित्र पंजिकाओं का अवलोकन कर, उनको अध्यावधिक करने व उचित रखरखाव हेतु निर्देशित किया। पेन्सन प्रकरण से सम्बन्धित पत्रावलियां का अवलोकन कर उनका उचित व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। वीआर/सीवीआर आदि से सम्बन्धित अभिलेखों का अवलोकन कर सभी प्रविष्टियों को निर्धारित एसओपी के अनुरूप अंकित करने तथा उनका उचित व समयबद्ध निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। सभी प्रकार की डाक पत्रावलियों का समय से सम्बन्धित को प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रधान लिपिक कार्यालय में नियुक्त महिला आरक्षी पूजा को आबटिंत कार्य से सम्बन्धित अभिलेखों को अध्यावधिक करने, उचित रखरखाव व बेहतर जानकारी के लिये 3000/- रूपये की नगद धनराशि से पुरस्कृत कर व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया।
Also read