HomeUttar PradeshLalitpurमहान समाज सुधारक संत गाडगे की जयंती 23 को, तैयारियां शुरू

महान समाज सुधारक संत गाडगे की जयंती 23 को, तैयारियां शुरू

राष्ट्रीय रजक महासंघ के तत्वाधान में होगा कार्यक्रम, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

ललितपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महान समाज सुधार संत गाडगे महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय रजक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलू रजक (राहुल) ने बताया कि 23 फरवरी को जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा श्रीतुवन मंदिर से प्रारंभ होगी, शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मा.कल्याण सिंह सभागार इलाईट चौराहा रामनगर को प्रस्थान करेगी। जहां सभागार में विशाल विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। जहां मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री मनोहर लाल, राज्य महिला आयोग की सदस्या अर्चना पटेल, विधायक रामरतन कुशवाहा, जिपं अध्यक्ष कैलाश नारायण, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य रहेगें। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ भाजपा प्रदीप चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिपं सदस्य मनोज कुशवाहा, मऊरानीपुर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास, पूर्व ब्लाक प्रमुख राम विलास रजक, अपना दल जिलाध्यक्ष मनोहर लाल पटेल, सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, आप जिलाध्यक्ष हरदयाल सिंह लोधी एड. सहित अन्य अतिथिगणों में अंधियारी ग्राम प्रधान पप्पू रजक, भरौनी प्रधान गनेश प्रसाद, एड. रविकांत श्रीवास, नयागांव प्रधान देवेन्द्र श्रीवास, पार्षद अमरदीप रजक, पूर्व पार्षद मुकेश रजक मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी हरकेश रजक हंसू व जिलाध्यक्ष नीलू रजक संयुक्त रूप से करेंगें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular