HomeUttar PradeshLalitpurभैंस खोजने निकले युवक का शव नहर से मिला

भैंस खोजने निकले युवक का शव नहर से मिला

शिनाख्त के बाद परिजनों ने लगाये हत्या कर फेंकने के आरोप
भैंस खोजने के लिए गया था युवक
ललितपुर। शुक्रवार की सुबह निकटवर्ती ग्राम मऊमाफी से निकली नहर से एक अज्ञात युवक का शव अद्र्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान भी स्पष्ट अंकित नजर आ रहे थे। प्रकरण की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर अभय नारायण राय ने युवक की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिये। मौके पर फील्ड यूनिट द्वारा जांच करते हुये अग्रेतर कार्यवाही भी शुरू कर दी थी। चंद घण्टों बाद ही युवक की शिनाख्त कर ली गयी। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या कर फेंके जाने का आरोप लगाया है।
युवक का शव बरामद होने के बाद शिनाख्त करते हुये शहर क्षेत्र के मोहल्ला नदीपुरा मछली मार्केट के पास निवासी शीला यादव पत्नी स्व.बाबूलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसकी भैंस विगत 15 फरवरी को कहीं चली गयी थी, जिसे वह सभी खोज रहे थे। बताया कि 18 फरवरी को शाम करीब 7 बजे उसका 23 वर्षीय पुत्र अमर भैंस खोजने के लिए अपने कुछ साथियों के साथ चला गया था। बताया कि उसका पुत्र ग्राम मऊमाफी की ओर गये हुये थे, जहां से उसके साथ गये लोग तो घर वापस आ गये, लेकिन अमर वापस नहीं आया। जब उन्होंने अमर की तलाश की, तो वह नहीं मिला। अमर के साथ गये लोगों से भी जानकारी चाही गयी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। इसी बीच शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि अमर का शव मऊमाफी के आगे नहर में उतराता हुआ मिला है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त अमर के रूप में की। महिला का आरोप है कि भैंस खोजने के लिए साथ गये लोगों द्वारा अमर के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए नहर में शव को छिपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular