Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाल विवाह एक सामाजिक बुराई इसे मिलकर खत्म करना होगा गौरी शंकर...

बाल विवाह एक सामाजिक बुराई इसे मिलकर खत्म करना होगा गौरी शंकर चौधरी

जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेंसिया के निर्देशन में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन चला रहा है अभियान
संभल:अवधनामा शुक्रवार को एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरीशंकर चौधरी की संयुक्त टीम द्वारा जिलाधिकारी जनपद संभल डॉ राजेंद पेंसिया निर्देशन में ,बाल विवाह बाल श्रम एवं बाल तस्करी के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें पंजू सराय के आस पास होटलों दुकानों पर बाल श्रम मुक्ति अभियान चलाया गया जहां पर बाल मजदूरी में संलिप्त नाबालिक बच्चों को स्कूल भेजनें के बिषय में उनके परिजनों को समझाया गया तथा साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी इस अभियान के तहत दी गई आम जनमानस को टोल फ्री नंबर 1098, 112, के महत्व के बारे में बताया गया। गौरीशंकर चौधरी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और कानून का उल्लंघन है, जो बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधा है। उनके सपनों को साकार होने से रोकता है। इसलिए समाज में किसी भी बालिका का बाल विवाह न हो यह हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अभियान में प्रयत्न संस्था के फील्ड कॉर्डिनेटर फ़र्ज़न्द अली वारसी, एवं सिराज अहमद मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular