डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना का दूसरा एक दिवसीय शिविर लगाया गया जिसमें नैतिक मूल्यों में आई गिरावट कारण एवं निवारण विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सेवा योजना के संचालित इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० पवन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में 21 फरवरी 2025 को डॉ राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटवा में दूसरा एक दिवसीय शिविर लगाया गया। जिसमें “नैतिक मूल्यों में आई गिरावट, कारण एवं निवारण” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बच्चों (स्वयं सेवकों) को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अष्टभुजा पाण्डेय ने अच्छी शिक्षा कैसे हासिल करें, अच्छे संस्कार से ही नैतिकवान एवं चरित्रवान बन सकते हैं, भविष्य में हम कैसे देशहित में काम कर सकते हैं, आदि विषयों पर व्याख्यान दिया गया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० प्रमोद कुमार दिवेदी ने एनएसएस के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। विशेष सहयोग के लिए अम्बिकेश्वर त्रिपाठी, अंकित चतुर्वेदी, डॉ० लालबहादुर यादव, राम अजोरे प्रजापति, राकेश दुबे, डॉ० विवेक त्रिपाठी, डॉ० नुरुल हसन आदि स्टाफ उपस्थिति थे।
Also read