Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeLucknowराजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच मारपीट, तीन से अधिक घायल

राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच मारपीट, तीन से अधिक घायल

लखनऊ से दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस में यात्रियों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। घटना बरेली जंक्शन पर सामने आई, जहां यात्रियों ने इसकी शिकायत जीआरपी से की। जीआरपी ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
जीआरपी के अनुसार जब ट्रेन बालामऊ स्टेशन के पास पहुंची, तभी किसी बात को लेकर यात्रियों के बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। इस घटना में तीन से अधिक यात्री घायल हो गए। जैसे ही ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची, यात्रियों ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जीआरपी इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना बालामऊ स्टेशन के पास हुई थी। अभी तक किसी भी यात्री द्वारा औपचारिक तहरीर दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन घायलों का मेडिकल कराया गया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular