बांसी सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी पीडीए जन पंचयत चौपाल का आयोजन कस्बे के नेहरू नगर व शास्त्रीनगर वार्ड में रविवार की रात में किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुशल तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस काफी परेशान है। यह सरकार गरीब विरोधी है इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है। पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि भाजपा समाज को बांटकर कर सत्ता सुख भोग रही है। इस सरकार में किसान, गरीब, मजदूर सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, मंहगाई के बोझ तले आम आदमी दबता चला जा रहा है। पूर्व विधायक व सपा जिला अध्यक्ष लाल जी यादव ने कहा कि इस सरकार में दलित, पिछड़ा और अपलसंख्यक काफी उपेक्षित है। पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से लग जाए। पूर्व नपा अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मो इदरीश पटवारी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ स्तर पर काम करे। नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी काफी परेशान है। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं,महंगाई अपने चरम पर है, पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कपिल देव, गणेश दत्ता, रिजवान अहमद सब्बू, शाकिर अली , अशफाक, अरुण गुप्ता, रूस्तम राईनी, राम केवल, रामकिशोर, भोला प्रसाद, मनोज, प्रहलाद के सी त्रिपाठी, अजहर खान, पवन कुमार यादव, राधेश्याम जयसवाल, सत्य प्रकाश, इरफान खान, भीम, महताब आलम आदि मौजूद रहे।
Also read