Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeसमाधान दिवस में सुबह से जुटी फरियादियों की भीड़

समाधान दिवस में सुबह से जुटी फरियादियों की भीड़

फोटो एमएएचपी 05 परिचय. समाधान दिवस में

महोबा । तहसील चरखारी में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों नेक फरियादियों की समस्याओं को सुना । समाधान दिवस के मौके पर 24 शिकायकर्ताओं ने अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। जिसमें से मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबन्धित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तथा संतुष्टि के आधार पर निस्तारण किया जाए। शिकायत का निस्तारण करने से पहले शिकायतकर्ता से अवश्य वार्ता करें और यदि शिकायतकर्ता निस्तारण की गई शिकायत संतुष्ट नहीं है तो उक्त मामले को निस्तारित नहीं माना जायेगा। डीएम ने कहा कि अधिकारी आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को निपटाने में लापरवाही न बरते और इन शिकायतों के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय से फीडबैक लिया जाता है अतः शासन के मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये हर फरियादी की छोटी या बड़ी प्रत्येक समस्या को गम्भीरता से सुना जाए और कागज पर नही बल्कि धरातल पर शिकायतों का निस्तारण कर समय सीमा के अंतर्गत ही उनका निराकरण भी सुनिश्चित किया।
एसपी पलश बंसल ने कहा कि फरियादियों को अपनी समस्या के लिए इधर उधर भटकना न पड़े इसके लिए प्राथमिकता के साथ समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया जाए और निस्तारण की गई शिकायत की गुणवत्ता जांच की जायेगी। यदि निस्तारण में फर्जी वाड़ा मिला तो निश्चित ही निस्तारण करने वाले अधिकारियोंए कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि लेखपाल जब अपने क्षेत्र के ग्रामों में जाएं तब दिग्गी पिटवाकर ग्रामीणों को सूचित करें और उनकी समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करें, यदि कोई बड़ी समस्या है तो अपने उपजिलाधिकारी को अवगत कराएं। संपूर्ण समाधान दिसय के मौके पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिशिर कुमार, उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा भी फरियादियों की समस्याओं को सुना गया।
इंसेट
तहसील महोबा में अपर जिलाधिकारी वित्त एव राजस्व रामप्रकाश की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उनके द्वारा 15 शिकायतकर्ताओं की शिकायत को सुनते हुए मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को संबन्धित अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंपा गया साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए कि समस्याओं का समयवद्ध और गुणवत्ता के आधार पर निस्तारित किया जाए। इसी प्रकार तहसील कलपहाड़ में आयेजित समाधान दिवस पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम द्वारा 36 फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए चार का मौके पर निस्तारण किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular