रविदास जयंती पर विधायक ने किया कबीर पंथी साधुओं का सम्मान

0
6
सामाजिक चेतना की मशाल जलाई, रविदास ने दुनिया को दिए इंसानियत का संदेश-महाराजी प्रजापति
विधायक कार्यालय पर रविदास जयंती में मौजूद लोग, साधुओं का सम्मान करते हुए विधायक और उनके पुत्र अनुराग प्रजापति
संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती जिले में श्रद्धा और सद्भाव के वातावरण में मनाई गई।संत शिरोमणि की जयंती पर पटखापुर गांव से झांकी निकाली गई। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक महाराजी प्रजापति ने कबीर पंथी साधुओं और  रविदास जी की शिक्षाओं के प्रचार प्रसार में लगे संतजनों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति और अरुण प्रजापति भी उनके साथ रहे।
विधायक कार्यालय पर कार्यक्रम की शुरुआत संत कमल दास की भजन सतगुरु नयनवा के नूर हो,चरनवा से दूर मत करिहौ—से हुई। विधायक महाराजी प्रजापति के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने संत रविदास के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विधायक महाराजी प्रजापति ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने जीवन भर जातिभेद और ऊंच नीच के विरुद्ध सामाजिक चेतना की मशाल जलाई और दुनिया को इंसानियत के संदेश दिए। जब तक सृष्टि रहेगी उनकी शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहेंगी।
अनुराग प्रजापति ने कहा कि सच्ची पवित्रता हमारे मन और कर्मो से होती है। रविदास जी के जीवन से हमें यही प्रेरणा मिलती है।
अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ रुदल यादव ने संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के संदेश दिए।
अरुण प्रजापति ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी का जीवन दर्शन हमें समतामूलक खुशहाल समाज के निर्माण की प्रेरणा और ताकत प्रदान करता है।
कार्यक्रम का संचालन अवकाश प्राप्त प्रवक्ता श्री नाथ यादव ने किया। महावीर कश्यप,विशेषर वर्मा, छोटे लाल कनौजिया, पिंटू यादव,राजा सिंह, सुंदर लाल, मोहन लाल, पलटूराम, शम्भू यादव, अशोक यादव, शत्रुघ्न कोरी, दीपक आर्य, महावीर आदि मौजूद रहे।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here