HomeMarqueeबीजेपी के कार्यकर्ताओं दीनदयाल की 57वीं पुन्य तिथि मनाई

बीजेपी के कार्यकर्ताओं दीनदयाल की 57वीं पुन्य तिथि मनाई

महोबा । भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुन्य तिथि मनाई गई। पुन्य तिथि के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ चड़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर रहे। जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुन्य तिथि पर पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर एमएलसी ने कहा कि समाज व राष्ट्र निर्माण का दर्शन देने वाले अंत्योदय के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय है। उपाध्याय जी ने अपने जीवन काल में जो कार्य किए है उनकों सदैव याद किया जाएगा। एमएलसी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के समय के कुछ संस्मरण कार्यकर्ताओं को सुनाए। उन्होंने कहा कि पार्टी आज पूरे देश में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्गदर्शन में प्रत्येक अंतिम व्यक्ति तक काम करने का कार्य कर रही है।
भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के समय से ही वह इसके वैचारिक मार्ग दर्शक और नैतिक पे्ररणा स्रोत रहे है। उनका राजनीतिक दर्शन मानव मात्र की अवश्यकताओं के अनुरूप और हमारे प्राकृतिक आवास के अनुकूल राजनीतिक कार्यप्रणाली एंव शासकीय कौशल का मार्ग प्रशस्त करने एक चहुमुखी वैकल्पिक जीवन दर्शन है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मयंक तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र महेंद्र, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा प्रशांत गुप्ता, जिला मंत्री दीपाली तिवारी, नगर महामंत्री राजेश चौरसिया, नगर मंत्री जागेश्वर चौरसिया, नगर उपाध्यक्ष दीपक राजौरे, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष दिलीप जैन, जिला मीडिया प्रभारी सत्येंद्र प्रताप सहित दो दर्जन से अधिक पदाधिकारी मौजूद रहे।।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular