जलालपुर अम्बेडकरनगर कोतवाली क्षेत्र के मरहरा निवासी सेवाराम मौर्य 38 बीते एक जनवरी शाम को बाइक से अपने ससुराल इटौरा से घर लौट रहे थे। हाजीपुर के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय व पीआरबी की मदद से सीएचसी नगपुर लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। नाजुक स्थिति को देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।





