पुलिस की सक्रियता से कुछ ही घंटो मे मिला ग़ायब युवक

0
13
हजपुरा, अम्बेडकरनगर जलालपुर थाना क्षेत्र के मड़हरा निवासी नवनीत दुबे पुत्र महेंद्र दुबे उम्र 21 साल जो कि मानसिक रूप से विक्षिप्त है। शुक्रवार की रात करीब 11:00 बजे टहलते टहलते किछौछा के पास पहुंचा। स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर लात घूसो से जमकर पिटाई की और बसखारी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को जब एहसास हुआ कि उक्त लड़का मानसिक रूप से विक्षिप्त है तो कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया। इधर परिजनों ने लड़के को हर उस स्थान पर, रिश्तेदारी में व अन्य जगहों पर तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इसी बीच किसी की सूचना पर वहीं के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने लड़के के गायब होने की पोस्ट सोशल मीडिया पर फोटो सहित वायरल कर दी। हालांकि बसखारी पुलिस को भैंस चोरों की तलाश थी इसी शक में पुलिस ने थोड़ी सख्ती दिखाई। लेकिन मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण उसे छोड़ दिया गया था। जिसे किसी ने शुक्रवार की सुबह करीब 9:00 बजे अकबरपुर में देखा था। इधर फोटो सहित पोस्ट वायरल  होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और टांडा की तरफ जा रहे युवक को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विकास गौतम व कांस्टेबल रामभरोस प्रजापति ने देखकर पहचान लिया। और उसे पकड़ कर चौकी पर बैठा लिया। इसके बाद उसके परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर परिजन अरिया पुलिस चौकी गए और लड़के को घर ले आए।
उक्त प्रकरण में अरिया पुलिस चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी विकास गौतम व सिपाही रामभरोस प्रजापति द्वारा किए गए इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा कर रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here