Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeबेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला शिक्षको का प्रतिनिधि मंडल, बताई समस्याएं

बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला शिक्षको का प्रतिनिधि मंडल, बताई समस्याएं

उरई(जालौन)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र एवम जिला मंत्री नरेश निरजन के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला और जिले के शिक्षको की समस्यायो के बारे में अवगत कराते हुए अबिलम्ब हल करने के लिए कहा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि ऑनलाइन कार्य की शुरुआत होने के बाद कुछ विषयों पर पोर्टल नही चल रहा है। जिसके कारण चयन बेतन मान, प्रतिकूल प्रविष्टि जीपीएफ फंड बेतन अबरुद्ध बहाली नही हो रही है, बेतन कटौती भी ऑनलाइन मानव सम्पदा पर प्रदर्शित नही हो रही है, जिससे शिक्षको में असंतोष ब्याप्त है। बीच सत्र में कुछ विद्यालय में छात्र संख्या कम होने के कारण रसोइया हटाने के निर्देश दिए जा रहे है।जिससे प्रधान अध्यापक समस्यायो से जूझ रहा है। इस समस्यायो का हल किया जाए। अध्यापिकाओं के द्वारा सीसीएल में खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा अग्रसारित होने के बाद जिला स्तर पर निरस्त किया जा रहा है। जिससे जनपद की शिक्षकाये परेशान है। इस मौके पर लालजी पाठक, अरबिंद श्रीवास्तव, मनीष समाधिया, संजय राठौर, योगेंद्र सिंह, अरुण निरजन, संजय सचान, सूर्यकांत चतुर्वेदी, पवन निरजन, बनबारी सेंगर, तालिब बेग, दिनेश पिपरैया, अनुराग मिश्रा, विकाश श्रीवास्तव, दीपक पटेरिया, राजेन्द्र सिंह, रोहित कुमार, इंद्रपाल सिंह, प्रवीण कुमार, राघवेंद्र सिंह, कृष्णकांत राजपूत, देबेन्द्र निरजन, कमलेश पाल, महेंद्र यागिक दीपक द्विवेदी, राकेश विश्वकर्मा, धीरेंद्र यादव श्रीकांत अवस्थी सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular