Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurक्षत्रिय समाज मेलवारा में हुई श्रधांजलि सभा

क्षत्रिय समाज मेलवारा में हुई श्रधांजलि सभा

क्षत्रिय महासभा चलाएगी वृहद जागरूकता अभियान

ललितपुर। क्षत्रिय समाज बुन्देला मैलवाराकलां में चाली राजा पूर्व प्रधान के अग्रज गुलाब सिंह बुन्देला के आकस्मिक निधन पर श्रधांजलि सभा सम्पन्न हुई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि मृत्यु भोज के स्थान पर श्रधांजलि सभा का निर्णय मेलवारा बुन्देला परिबार की एक सराहनीय पहल है। ऐसे निर्णय समाज के सभी गांव के क्षत्रिय समाज जरूर ले। समाजवादी विचारक राघवेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि कुप्रथाओं के दमन के लिए समाज को आगे आना होगा। आज क्षत्रिय समाज पतन की ओर जा रहा है, जो सोचनीय है। उन्होंने कहा कि हमे अपने पूर्वजों के नाम एक पौधा लगाकर उनका नाम अमर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को जीते जी माता पिता को प्रयागराज एवम सभी तीर्थ क्षेत्र के दर्शन कराना चाहिए। राज्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने ऐतिहासिक निर्णय लिया जो सराहनीय है। अशोक रावत ने कहा कि सनातन धर्म के अनुसार सिर्फ 13 ब्राह्मण का भोज प्रथा थी, जो धीरे धीरे ब्रह्द रूप ले लिया था, जो सही नही है। लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने कहा कि अपने माता पिता की स्मृति में उनके नाम का पेड़ लगाए। बॉबी राजा ने कहा कि अब परिवर्तन करना बहुत आवश्यक हो गया है। इसके लिये समाज प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। जितेंद्र सिंह ने कहा कि आज समाज मे जो वैमनस्यता फैली है उसको दूर करने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार, प्रताप सिंह गौर, राज्यमंत्री मनोहर लाल, राघवेंद्र सिंह बघेल, क्षत्रपाल सिंह परमार, भूपेन्द्र सिंह तोमर, भगवत सिंह बैस, वीरसिंह बुन्देला, देवेंद्र सिंह परमार, जितेंद्र सिंह बैस, राजेन्द्र सिंह, जयहिंद सिंह परमार, रामू कुशवाहा, घनश्याम साहू, आशोक रावत, फेरनसिंह बुन्देला, मुन्नी राजा, राजेन्द्र सिंह निरंजन, अमर सिंह परमार, लक्ष्मीनारायन विश्वकर्मा, बब्बू राजा, सचेन्द्र जैन, बृजपाल सिंह परिहार, राघवेंद्र सिंह चौहान, गिन्नी राजा, हरेंद्रप्रताप सिंह, घनेन्द्र सिंह परमार, बीपी राजा, अमरेंद्र सिंह, के.के. नामदेव, केपी राजा बुन्देला, रविन्द्र राजा, रतिराम निरंजन, तुलसीराम कुशवाहा, पहलवान सिंह, हरनाम सिंह, मजबूत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन शिवनारायण तिवारी ने व आभार चाली राजा ने जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular