एससीएसटी आयोग सदस्य के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
ललितपुर। अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी वाल्मीकि ने नई बस्ती गांधीनगर निवासी अनिकेत बांगरे पुत्र फूलचंद को ललितपुर नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि के समक्ष नियुक्ति पत्र अनिकेत बांगरे को सौंपते हुये प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद प्रेमी वाल्मीकि ने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष से संगठन को मजबूती प्रदान करने और सफाई कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया है। यह भी कहा कि सफाई कर्मचारियों व स्वच्छकारों को संवैधानिक दायरे में रहकर निर्बल, असहाय समाज को पूर्ण रूप से सहयोग करें और शिक्षा, सामाजिक कुरीतियों, राजनीतिक चेतना, आर्थिक उत्थान के लिए जन जागृति करें। इस दौरान स्वास्थ्य नायक अमित खरे के अलावा समाज के लोगों ने अनिकेत बांगरे के नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर खुशी का इजहार किया है। तो वहीं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने भी उन्हें इस नियुक्ति पत्र को सौंपते हुये कार्य को कुशलता से करने की बात कही।