Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeमहिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जनपद में महिला योजनाओं की जमीनी हकीकत...

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जनपद में महिला योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखा

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने किया जनपद का भ्रमण
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष चारु चौधरी बुधवार को जनपद भ्रमण कर महिलाओं से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही जिला कारागार, महिला अस्पताल और वन स्टॉप सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
उपाध्यक्ष श्रीमती चौधरी द्वारा जिला कारागार में महिला बन्दीगृह को देख गया। उन्होंने महिला बंदियों से बात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने महिला बंदियों की समस्याओं के निस्तारण के हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया। इसके उपरांत उन्होंने महिला चिकित्सालय में प्रसव कक्ष, ओटी, ओपीडी और नार्मल डिलीवरी व सिजेरियन डिलीवरी वाली महिला प्रसूताओं से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया और कई चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जांच कर अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को भी देखा। शौचालय आदि में पर्याप्त व्यवस्था न होने पर असंतोष करते हुए पर्याप्त साफ–सफाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। साफ–सफाई, रसोई और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। वन स्टॉप सेंटर में कुल 05 पीड़िताएं आवासित थीं। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत प्रकाश, एसडीएम सदर रमेश कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular