HomeMarqueeपी एम श्री विद्यालय आटा मे दिया गया बाxलिकाओ को प्रशिक्षण

पी एम श्री विद्यालय आटा मे दिया गया बाxलिकाओ को प्रशिक्षण

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत पी.एम.श्री विद्यालय आटा की बालिकाओ को दिया गया प्रशिक्षण
सम्भल- जिलाधिकारी  के  दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज तीसरे दिन दिनांक 22 -1-2025 को ग्राम आटा के पीएम श्री विद्यालय में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें,  जिला ताइक्वांडो सचिव सुरेश कुमार व महिला ट्रेनर सृष्टि ने फ्रंट किक, लेग राइस, बेसिक किक, हुक पंच की ट्रेनिंग दी, जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्रभूषण ने बताया कि छात्राएं आत्मरक्षा सीखने में काफी रुचि ले रही हैं व काफी संख्या में नियमित उपस्थित हो रही हैं व धीरे धीरे उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो रही है, जिले के सभी पी.एम श्री विद्यालयों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा । सरकार की मंशा है कि प्रत्येक बेटी खुद की सुरक्षा करने में सक्षम हो, छात्राओ को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार और महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, गुड़ टच एवं बैड टच, छात्रवृति आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और अन्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular