Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarquee25 वर्षों के लंबे अंतराल उपरांत आचार्य विशद सागर जी का मड़ावरा...

25 वर्षों के लंबे अंतराल उपरांत आचार्य विशद सागर जी का मड़ावरा में हुआ आगमन

मड़ावरा (ललितपुर)। वर्णी नगर मड़ावरा में 25 वर्ष पूर्व ऐतिहासिक चातुर्मास
कर चुके क्षमामूर्ती आचार्य विशद सागर जी महाराज सहित मुनि विशाल सागर, विशुभ सागर, विलक्ष्य सागर, विभोर सागर, क्षुल्लक विपिन सागर, आर्यिका भक्ति भारती, क्षुल्लिका वात्सल्य भारती माताजी का गुरुवार को कस्बा मड़ावरा में आगमन हुआ, सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा ने कस्बे की सीमा से गाजे बाजे के साथ भव्य आगवानी की। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कस्बा मड़ावरा में आचार्य संघ के आगमन की शुभ सूचना प्राप्त हुयी सकल जैन समाज में खुशियां व्याप्त हो गयी व पूज्य आचार्य संघ की आगवानी हेतु महिला पुरुष बच्चे व बुजुर्ग कस्बे की सीमा पर आचार्य संघ की आगवानी हेतु पहुंचने लगे। जैसे ही आचार्य संघ ने कस्बा क्षेत्र की सीमा पर कदम रखा श्रद्धालुओं ने जय जय गुरुदेव के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया आगवानी में डीजे की मधुर धार्मिक स्वर लहरियों पर युवा वर्ग आगे आगे जयजय कारे लगाते हुए चल रहा था, तो वहीं नन्हे मुन्ने बच्चे दिव्यघोष बजाते हुए चल रहे थे। भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने आचार्य संघ का अपने अपने घरों के सामने पाद प्रक्षालन किया गया। आचार्य संघ के विद्याविहार प्रांगण पहुंचने पर संघ का पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य डा.विरधीचंद्र जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। सकल दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा के श्रद्धालुओं द्वारा आचार्य संघ को श्रीफल भेंट कर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले वर्णी नगर मड़ावरा में समवशरण महामण्डल विधान में सानिध्य प्रदान करने की कामना की।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular