Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeमकरसंक्रांति पर प्रधान ने जरूरतमन्दो में बांटे मिठाई और कम्बल

मकरसंक्रांति पर प्रधान ने जरूरतमन्दो में बांटे मिठाई और कम्बल

दरना ग्राम प्रधान बृजेश कुमार पासवान  ने मंगलवार मकरसंक्रांति के शुभ अवसर पर अपने पैतृक आवास  पर सुबेदार  यादव के द्वारा लगभग सात सौ जरूरतमंदो को कंबल व मिष्ठान वितरण किए जिसे पाकर उनके चेहरे खिल उठे।ग्राम प्रधान बृजेश कुमार पासवान ने कहा कि निर्बल,बीमार,बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी के अंतःकरण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम ब्यक्तियो को जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।इस मौके पर   राम अचल, सुनील, राम बचन हरगेन अमरावती , भानमती रामबकस फिरतू यादव दुलारी आदि लोग उपस्थित रहे।मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular