Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurभीषण ठंड में गरीबों को बांटे कम्बल

भीषण ठंड में गरीबों को बांटे कम्बल

मौदहा हमीरपुर। ताज गुरूप के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें तीन हज़ार निराश्रित लोगों को कंबल वितरण किए गए।
मंगलवार को कस्बे के हुसैनगंज स्थित हाजी मोहम्मद इसराइल बिल्डिंग पर ताज गुरूप के बैनर तले कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें ताज गुरूप के आनर डॉ मुहम्मद नसीम व मुहम्मद वसीम ने अपने माता  बदरूनिशा के करकमलों द्वारा नगर सहित क्षेत्र के लगभग तीन हजार गरीब निराश्रित लोगों को कंबल वितरण किए गए। वहीं मुहम्मद वसीम ने बताया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंड को देखते हुए ताज गुरूप के द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण का आयोजन किया गया है।
जिसमें मंगलवार को सुबह से ही नगर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग तीन हज़ार निराश्रित लोगों को कंबल वितरण किए हैं। इस दौरान उपजिलाधिकारी राज़ कुमार गुप्ता ने भी निराश्रित लोगों को कंबल वितरण किए और ताज गुरूप के द्वारा किए गए इस नेक कार्य की जमकर सराहना की। इस दौरान मुहम्मद नुमान, मुहम्मद यजदान, हाजी जावेद अख्तर के साथ सभासद, ग्राम प्रधान एवं हजारों की संख्या में जरूरतमंद उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular