Thursday, April 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की पत्नी पहुंची ठाकुर बांके बिहारी...

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष की पत्नी पहुंची ठाकुर बांके बिहारी की शरण में

दिनेश पंकज मथुरा। वृंदावन श्री धाम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री  अजय राय  की पत्नी रीना राय परिवार के साथ तीन दिवसीय आध्यात्मिक एवं धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंची।
ब्रज के प्रसिद्ध संत  प्रेमानंद  महाराज के श्रीराधा कैली आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज  का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ठाकुर बांके बिहारी जी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना कर ठाकुर जी के दर्शन का लाभ प्राप्त किया। मंदिर के सेवायत श्रीनाथ गोस्वामी  एवं  मोहन गोस्वामी  द्वारा उनका ठाकुरजी की उतरी ओड़ाकर प्रसादी भेंट की,अगले दिन श्रीधाम वृंदावन की परिवार सहित परिक्रमा की इसके पश्चात ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन का लाभ लाभ प्राप्त किया।
मंदिर के सेवायतटिकैतअधिकारी श्रीहित मोहित मराल जी ने प्रसादी भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पश्चात केसीघाट पर यमुना पूजन कर मां यमुना की आरती उतारी तथा नोका बिहार का भी आनंद लिया।
उनके साथ श्रद्धा राय,आस्था राय,अनंत राय,शांतनु राय, विजय कुमार सिंह आदि परिवार के लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया, वृंदावन कांग्रेस के अध्यक्ष  नूतन बिहारी पारीक, विजय कुमार रिणवा,स्वामी  दामोदर शर्मा,ठाकुर संग्राम सिंह, श्यामलाल शर्मा,रासबिहारी शर्मा  ने वृंदावन आगमन पर उनका स्वागत किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular