Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeMarqueeभाजपा इकदिल मंडल में संविधान गौरव अभियान कार्यशाला संपन्न

भाजपा इकदिल मंडल में संविधान गौरव अभियान कार्यशाला संपन्न

इटावा,इकदिल। भाजपा इकदिल मंडल में संविधान गौरव अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया उपस्थित रहे।अध्यक्षता नरेंद्र बरुआ ने की तथा संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को लेकर इन दिनों चल रही राजनीति के बीच भाजपा संगठन ने संविधान गौरव अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके जरिए भाजपा देश की आम जनता तक बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संघर्ष संविधान निर्माण और कांग्रेस के द्वारा किए गए उनके साथ क्षल को जनता के बीच पहुंचाने का काम करेगी।यह संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा।इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट,महेंद्र जाटव,देवकी नंदन त्रिपाठी,प्रिया तिवारी,उमेश मिश्रा, सुनील राजपूत सभासद,हिमांशु पचौरी, देशराज राजपूत,नवीन मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular