Monday, May 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeलाइलाज बीमारियों का भी कारगर इलाज है आयुर्वेद

लाइलाज बीमारियों का भी कारगर इलाज है आयुर्वेद

उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूकता भी महत्वपूर्ण कड़ी-डॉ. नमिता
शाहजहाँपुर–प्रकाश हेल्थकेयर सेंटर की निदेशक डॉ.नमिता सिंह ने कहा कि प्राचीन काल में आयुर्वेद का बोलबाला था। त्रेता द्वापर और सतयुग में आयुर्वेद ही प्रचलित था। वर्तमान समय में भी आयुर्वेद बहुत शक्तिशाली है।लाइलाज कही जाने वाली बीमारियों में भी आयुर्वेद के जरिए सफल इलाज संभव है।डॉ. नमिता सिंह बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय खत्री महासभा के द्वारा कैंसर से संबंधित एक अवेयरनेस कार्यक्रम में बिशिष्टजनों को सबोधित कर रही थीं। उनके द्वारा गुरुनानक पाठशाला में परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। स्कूल की बालिकाओं को विभिन्न बीमारी के लक्षण और उसके बचाव के बारे में डॉक्टर नमिता सिंह ने बहुत अच्छी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर के ऑपरेशन से बचना चाहिए। अगर जल्दी ही इस बीमारी का पता चल जाए तो आयुर्वेद के द्वारा भी इस बीमारी से रुकाव हो सकता है।अपने खान-पान के द्वारा भी इस बीमारी से बचा जा सकता है इसके लिए उन्होंने बहुत सारी अच्छी-अच्छी जानकारियां दीं। कुछ बालिकाओं ने अपनी कुछ समस्याएं भी बताईं और उसके लिए उन्होंने उन्हें सुझाव दिए महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के बारे में विशेष जानकारी दी।
डॉ नमिता सिंह एवं स्कूल की प्रिंसिपल हरमीत कौर ने संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अध्यक्ष रजनी सेठ,उपाध्यक्ष पूनम टंडन कोषाध्यक्ष पूनम कपूर इवेंट मैनेजर नीरू कपूर तथा सुनीता सिंह ने उपस्थितजनों को अपने अपने तजुर्बों से अवगत कराते हुए स्वास्थ्य से जुडी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular