Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurपल्लेदारी बढ़ाने की मांग को लेकर पल्लेदारों ने शुरू की हड़ताल

पल्लेदारी बढ़ाने की मांग को लेकर पल्लेदारों ने शुरू की हड़ताल

पल्लेदारों की हड़ताल से मंडी में खरीद फरोख्त ठप
भरुआ सुमेरपुर। पल्लेदारी बढ़ाने की मांग को लेकर नवीन गल्ला मंडी के पल्लेदार हड़ताल पर चले गए हैं। पिछले दो दिनों से गल्ला मंडी में खरीद फरोख्त का कार्य ठप है। इससे आढ़तियों के साथ किसान परेशान है और दूसरी मंडी जाने को मजबूर हो रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए गल्ला तिलहन व्यापार संघ ने रविवार को व्यापारियों की बैठक बुलाई है।
गल्ला तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में पल्लेदारों की मजदूरी 16 रुपए प्रति क्विंटल है। अब 32 रुपए की मांग करते हुए पल्लेदार हड़ताल पर चले गए हैं। पिछले दो दिन से नवीन गल्ला मंडी में खरीद फरोख्त का कार्य ठप है। सबसे ज्यादा परेशानी बाहर से ज्वार लेकर मंडी पहुंच रहे किसानों v व्यापारियों को हो रही है। पिछले दो दिन से कई किसान व्यापारी पल्लेदारों की हड़ताल समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। उधर पल्लेदारों की हड़ताल से कारोबार ठप होने के बाद गल्ला तिलहन व्यापार संघ ने वार्ता के लिए रविवार को व्यापारियों के साथ पल्लेदारों की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद ही हड़ताल के समाप्त अथवा आगे बढ़ने का निर्णय होगा। फिलहाल पल्लेदार संघ कदम पीछे खींचने को तैयार नहीं है। पल्लेदार संघ के रामेश्वर,कल्लू आदि ने कहा कि यहां पल्लेदारी अन्य मंडियों की तुलना में बेहद कम है। जब तक पल्लेदारी की दर नहीं बढ़ेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पल्लेदारों की हड़ताल से गल्ला मंडी के राजस्व को भारी क्षति पहुंच रही है। मंडी सचिव बृजेश कुमार निगम ने बताया कि हड़ताल होने से प्रतिदिन करीब एक लाख रुपए के मंडी शुल्क आदि का नुकसान हो रहा है। कहा कि पल्लेदारों की मांग दोगुना की है जो किसी तरह से भी जायज नहीं है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular